छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी होंगे के मुख्य अतिथ्य
जिले के भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास होगा सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम का आयोजन
जांजगीर-चांपा 20 जून 2026। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे।जिला प्रशासन द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।




