छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण एवं बालिकाओं के संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर जर्वे-ब अंतर्गत डंगनियापारा आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण एवं बालिकाओं के जन्म के संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में परिवार नियोजन, संतुलित जनसंख्या वृद्धि तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार सहित अन्य बुनियादी संसाधनों पर दबाव बढ़ता है, जिससे मानव विकास प्रभावित होता है। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, लैंगिक समानता तथा परिवार नियोजन के महत्व पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जनसंख्या नियंत्रण, संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार की अवधारणा के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी उपायों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमती द्रौपती रमाकांत साहू, सरपंच श्रीमती कौशिल्या गोड, प्राचार्य डॉ. निरूपमा तिवारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, किशोरी बालिकाएं, ग्राम की महिलाएं तथा बलौदा परियोजना के समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!