छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का दायरा

बेहतर परिणाम से बढ़ा विश्वास, अब बड़े रकबे में करेंगे नैनो यूरिया का उपयोग

जांजगीर-चांपा, 17 जुलाई 2026। जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी श्री रामदुलारी साहू आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। पहले उन्होंने अपनी लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि में नैनो यूरिया का प्रयोग किया, जिसके उत्साहजनक परिणाम प्राप्त होने के बाद अब वे आगामी फसल में 5 एकड़ भूमि पर इसका उपयोग करने जा रहे हैं। उनका अनुभव बताता है कि नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो यूरिया का उपयोग किया। फसल में इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले। पौधों की वृद्धि बेहतर हुई, फसल अधिक स्वस्थ दिखाई दी तथा खेत में पोषक तत्वों के प्रभावी उपयोग का लाभ मिला। इन परिणामों से उत्साहित होकर उन्होंने अगले सीजन में अपने खेत के बड़े हिस्से में नैनो यूरिया का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया का उपयोग काफी सुविधाजनक है। इसकी छोटी बोतल को खेत तक ले जाना आसान होता है, जिससे परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। साथ ही इसका छिड़काव भी सरल है, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत होती है। श्री रामदुलारी साहू का मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान खेती की लागत को नियंत्रित करते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे भी नैनो यूरिया का उपयोग करें और इसके लाभ का स्वयं अनुभव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!