अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने कोनार राहत शिविर का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 18 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज कोनार स्थित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर ने ट्रैक्टर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर जलभराव एवं प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार श्री अमरनाथ श्याम सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।




