छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

पार्षद आकाश यादव ने दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पामगढ़। नगर पंचायत पामगढ़ के पार्षद आकाश यादव ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर नगर पंचायत पामगढ़ सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पार्षद आकाश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा एवं कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह पर्व किसानों और कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव हैं। हरेली तिहार के माध्यम से हम अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संकल्प लें।

पार्षद आकाश यादव ने इस पावन अवसर पर किसानों की खुशहाली, क्षेत्र की समृद्धि एवं प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सभी नागरिकों से हरेली तिहार को आपसी भाईचारे एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!