छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुभारंभ

जांजगीर-चांपा, 22 अगस्त 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आज जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, इंजी रवि पाण्डे, श्री अमर सुल्तानिया ,श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, श्री हितेश यादव, श्रीमती नंदनी राजवाड़े, श्री विवेका गोपाल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे , जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं व खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

चार दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच जोन से खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसमें मल्लखंब के बालक एवं बालिका वर्ग में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग तथा हैंडबॉल में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री कमलेश जांगड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मल्लखंब एवं हैंडबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!