पामगढ़ में महिला अनाचार मामले में बड़ा पुलिस एक्शन: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, भाजपा नेता आकाश सिंह भी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। महिला को बहला-फुसलाकर जबरन कार में ले जाने और अनाचार की घटना में मुख्य आरोपी के साथ षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले चार आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, महिला को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सकुशल बरामद किया।
पूछताछ में सामने आई पूरी घटना पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पाया कि 23 अगस्त 2026 की रात मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास, निवासी भैंसो और उसके साथियों द्वारा महिला को बहला-फुसलाकर जबरन कार में बैठाया गया। विरोध करने पर उसका मुंह बंद कर उसे रायगढ़ की ओर ले जाया गया। रायगढ़ पहुंचने के बाद मुख्य आरोपी द्वारा महिला के साथ जबरन अनाचार किए जाने का आरोप है।
मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसो, थाना पामगढ़ को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
सहयोगी आरोपियों पर भी शिकंजा जांच के दौरान मुख्य आरोपी के साथ घटना में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उनके द्वारा घटना में सहयोग किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. आकाश सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी भैंसो — भाजपा नेता
2. प्रमोद श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसो, थाना पामगढ़
3. इंद्र कुमार धीवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़
4. उमेश यादव उर्फ भोलू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



