छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

नवा तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और महिला कमांडो ने संभाली सफाई की कमान

 

पामगढ़। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर पंचायत पामगढ़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 स्थित नवा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थल एवं तालाब परिसर को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

अभियान के दौरान नवा तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे की सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत की टीम एवं महिला कमांडो दल ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरी जांगड़े, उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ कमल खूंटे, पार्षदगण श्री सुभाष ओगरे, जीतेश कुर्रे, आकाश यादव एवं संजय खांडे, एल्डरमैन श्री मुकेश कश्यप सहित नगर पंचायत का अमला एवं महिला कमांडो उपस्थित रहीं।

जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत टीम की सहभागिता से अभियान को प्रभावी रूप दिया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे तालाब, सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

नगर पंचायत द्वारा “स्वच्छ पामगढ़–सुंदर पामगढ़” का संदेश देते हुए कहा गया कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित स्वच्छता और जनभागीदारी से ही पामगढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!