छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे विधायक श्री धरम लाल कौशिक

कलेक्टर – पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए विभाग को सौंपे गए दायित्व का समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

       जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक होंगे। राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष राज्योत्सव-2026 की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” रखी गई है। थीम के अनुरूप महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!