छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

साप्ताहिक जनदर्शन में 69 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज तहसील मुख्यालय बलौदा निवासी श्री दिलचंद विजय ने पेंशन से संबंधित, ग्राम परसदा निवासी श्री पुष्पेंद्र कंवर ने सीमांकन से संबंधित, नगर पंचायत नरियरा निवासी श्री रामकुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत सुकली, तहसील जांजगीर निवासी श्री हनुमान प्रसाद ने भूमि मुआवजा राशि तथा ग्राम चोरभट्टी, तहसील नवागढ़ निवासी श्री आत्माराम ने त्रुटि सुधार के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!