छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

जांजगीर-चांपा 16 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, विधायक जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक श्री केशव चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, श्री गुलजार सिंह, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री कन्हैया राठौर, श्री दुष्यंत सिंह, श्री संदीप तिवारी, श्री शिव तिवारी, श्री शैलेन्द्र पांडेय, कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर श्री शंशाक सिंह, उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा, कृषकगण सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

समिति के सचिव कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर द्वारा बांध में 78 प्रतिशत उपलब्ध जलभराव की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बैठक में हसदेव दांयी तट एवं बांयी तट प्रणाली में 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक कृषकों के मांग के अनुरूप पानी प्रवाहित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के कहा गया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कृषि, सहकारी बैंक, मार्कफेड, बीज निगम में अधिकारियों को खाद बीज एवं कीटनाशक की आवश्यकता का तत्काल आंकलन कर आवश्यकता के अनुरूप भंडारण करने तथा समय पर किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने बांध में जल उपलब्धता एवं नहरों की स्थिति के अनुरूप मैदानी अमलों को कृषको के साथ संयुक्त रूप से चर्चा कर रबी क्षेत्र का निर्धारण करने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!