क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपराधियों पर सख्ती, SP विजय कुमार पाण्डेय ने राजपत्रित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा विशेष अभियान, गुंडा-बदमाशों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

जांजगीर-चांपा, 17 नवंबर 2026। जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों के निराकरण, कानून व्यवस्था की स्थिति और थाना-चौकी स्तर पर पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर रहेगी नजर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को बीट प्रणाली मजबूत करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

नाकाबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच क्षेत्र में समय-समय पर प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया गया।

आम नागरिकों की शिकायतों का हो त्वरित निराकरण पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना जाए। आम नागरिकों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं उचित वैधानिक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित उक्त अपराध समीक्षा बैठक में DSP मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे, SDOP शिवरीनारायण तोमेश वर्मा, SDOP चांपा लौकेश बंसल, SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह, स्टेनो राजीव श्रीवास्तव, रीडर-1 अश्वनी राठौर एवं स्थापना प्रभारी कृष्णा साहू उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रभावी पुलिसिंग और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!