रायपुर
भूपेश बघेल कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, बिरनपुर के पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, नगरीय निकायों के शुल्क में की गई कटौती…

रायपुर :- मानसून सत्र के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैबिनेट की गुरुवार को मुख्यमंत्री अहम बैठक हुई. वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय कर्मचारियों के डीए 5 प्रतिशत वृद्धि, बिरनपुर के पीड़ित परिवार को नौकरी के साथ 29 बिंदुओं पर फैसला लिया गया है.
मंत्री मो. अकबर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बैठक में नगरीय निकायों में स्टाम्प शुल्क, नगरीय निकाय शुक्ल और पंजीयन शुल्क में छूट देने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा वन विभाग में 2008 में जो नियुक्ति हुई थी, उससे सम्बंधित तकनीकी दिक्कत को दूर करते हुए नियुक्ति के समय जो पेय स्केल था, उसे मान्य किया गया है