
बिलासपुर, 8 जनवरी 26। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनर्निरीक्षण मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मल्हार मंडल के जुनवानी शक्ति केंद्र की आवश्यक एवं कामकाजी बैठक ग्राम जुनवानी में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता मंडल उपाध्यक्ष श्री लोकनाथ बंजारे ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक परीक्षण करें, अपात्र मतदाताओं के नामों को हटाने हेतु कार्रवाई करें और जिन अवयस्कों का 18 वर्ष हो चुका है या जिनका नाम सूची में छूट गया है, उनके लिए फॉर्म 06 का उपयोग कर नाम जोड़वाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष श्री लोकनाथ बंजारे, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री सुरेश खटकर, शक्ति केंद्र संयोजक श्री पुरुषोत्तम पटेल, राजेश यादव, बूथ अध्यक्ष दुलार साय, छोटेलाल यादव, शत्रुघन यादव, बिधिराम रजक, बूथ अध्यक्ष BLA 2 अंजीत पटेल, सुनील मरकाम, संजय रजक, लखन केवट, रमेश यादव, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, राम प्रसाद पोर्ते, दिनेश मरकाम, रामगुलाम, प्रकाश कुर्रे** सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता सूची को सटीक बनाने और सभी योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।




