छत्तीसगढ़मस्तूरी

ग्राम पंचायत जोंधरा में माता बिलासा जयंती धूमधाम से संपन्न, विधायक दिलीप लहरिया ने सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा की

महेंद्र सिंह राय मस्तुरी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा में 16 जनवरी को माता बिलासा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने निषाद समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की, साथ ही भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

विधायक ने समाज की सामाजिक व शैक्षणिक प्रगति पर जोर देते हुए बच्चों की शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सरपंच समारु केवट, अध्यक्ष जयपाल, उपाध्यक्ष रामधन केवट सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। चिल्हाटी ग्राम से निकाली गई मोटरसाइकिल रैली ने कार्यक्रम को और भव्य बनाया।

कार्यक्रम का समापन माता बिलासा के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!