जांजगीर-चांपा

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम 24 फरवरी को, जिले के तीनों विधानसभा में होगा कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर चांपा :- विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे तीनों विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पीएम संवाद के रूप में आयोजित होगा। जिले की तीनों विधानसभा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जांजगीर-चांपा विधानसभा के नवागढ़ पोंड़ी (राछाभाठा), पामगढ़ विधानसभा के अंतर्गत पामगढ़ जनपद पंचायत मैदान में एवं अकलतरा विधानसभा के मंडी परिसर अकलतरा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News