छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

भाजपा शक्ति केंद्र पामगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

पामगढ़। पामगढ़ भाजपा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र पामगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज रेस्ट हाउस पामगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी मानेश जांगड़े जी, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज घोष जी, सहसंयोजक ओमप्रकाश राठौर जी एवं सुखसागर ओग्रे जी उपस्थित रहे। साथ ही बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गौराहा जी, कवित कश्यप जी, मिलाप राम वर्मा जी, पवी जांगड़े जी, महेंद्र श्रीवास जी, यशवंत केशी जी एवं राजकुमार बंजारे जी सहित सभी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!