दिल्ली

ट्रेडमिल पर वाक करते समय गिरीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली :- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। वह अपने घर पर ट्रेड मिल करते समय अचानक गिर गईं थीं. उनके सिर पर गंभीर चोंटे आई है।

हादसे के बाद की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक अस्पताल के बेड में लेटी हुई नजर आ रही है। उनके सिर से खून बह रहा है।

टीएमसी ने अपने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी के चोटिल होने की जानकारी दी है। पार्टी ने लिखा है कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। उनके लिए दुआ कीजिए। वहीं ममता के चोटिल होने की खबर के बाद पार्टी के नेताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News