बिलासपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने की के बाद पहली बार मल्हार के डिडनेश्वरी मंदिर पहुंचे – देवेंद्र यादव
मस्तुरी :- बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कमर कस ली है।आज इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मल्हार पहुंचे जहां मां भगवती डिडनेश्वरी देवी मंदिर पहूंच लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिए।
इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को भ्रमित करने वाली बयान बाजी करती रहती है,लेकिन जनता भाजपा की नीति और रीतियों को पहचान चुकी है,आम जनता केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को देख रही है लोगों ने मन बना लिया है कि लोकसभा चुनाव में आम जनता भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का समर्थन देकर विजयी बनाये का संकल्प लिया।
लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय, जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, युवा कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया, गौरी शंकर यादव,ब्लाक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, महामंत्री मुकेश बंजारे,महामंत्री पुतन दुबे जोन अध्यक्ष अमृत राठौर, जोन अध्यक्ष गणेशदत्त राजू तिवारी, सेक्टर अध्यक्ष राजेश कुर्रे, अजय जोशी,अगन लाल सोल्डे, किरण पाटले, बबलू रामफल भारद्वाज, सुजित,राजभानू,विजय नेताम,सत्येंद्र साहू, निलेश कुमार कैवर्त, रामहरि कैवर्त, रितेश पांडे, गणेश वर्मा, नरेश कैवर्त, दुखवा कैवर्त सहित जोन सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।