अकलतरा

अविनाश साहू को प्रदेश कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी 

अकलतरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी सैलजा की सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संचार विभाग में प्रवक्ता, मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं टीवी डिबेट हेतु मीडिया पेनलिस्ट की सूची जारी की है। सुशील आनंद शुक्ला को एक बार फिर संचार विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में टीवी डिबेट हेतु 39 मीडिया पेनलिस्ट बनाए गए हैं, जिसमें नगर के अविनाश साहू को भी जगह मिली है।

अविनाश विगत 14 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, अभी अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्र. – 33 से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार हैं। वर्तमान में जांजगीर चांपा जिला युवा कांग्रेस के निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं तथा युवा कांग्रेस में अकलतरा विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव के अलावा नगर कांग्रेस के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। साहू समाज में वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व जिले में उपाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में नगर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अविनाश की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। अविनाश ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!