आकस्मिक मृत्यु के 06 प्रकरणों में 24 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा :- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आपदा मृत्यु के 06 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम कापन निवासी श्रीमती संतोषी कश्यप की गाज गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति राजाराम कश्यप, तहसील पामगढ़ के ग्राम मेंहदी के श्री लीलाराम खटकर का लू लगने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र प्रवीण कुमार, ग्राम भैंसों के श्री राजवीर कुमार खुंटे का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता हरदयाल खुंटे, तहसील बलौदा के ग्राम कुरमा स्वाती गोस्वामी के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी माता गंगागिरी गोस्वामी, ग्राम नवागांव के श्री गोदीलाल यादव का सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि गीता बाई यादव, तहसील सारागांव के ग्राम दुरपा के श्रीमती राजकुमारी का सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके पति राजेश दास को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।