छत्तीसगढ़पामगढ़

नगर पंचायत पामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका अमर टंडन को मिल रहा जनता का समर्थन

पामगढ़ :- नगर पंचायत पामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने श्रीमति प्रियंका अमर टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रियंका पामगढ़ से प्रबल प्रत्याशी मानी जा रही है। क्योंकि पामगढ़ का विकास करने का सामर्थ उनके में है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनके पति अमर टंडन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहते हैं साथ ही नगर विकास की सोच रखते है। यही वजह है की पामगढ़ में जहा भी प्रियंका टंडन जा रहे है लोग उन्हें अपना समर्थन देते दिखाई दे रहे है।

आपको बता दे वैसे तो नगर पंचायत पामगढ़ में चुनाव पहली बार हो रहा हैं। पामगढ़ के लोगो ने भी बताया है की पामगढ़ में भाजपा सरकार के नारा को अपना समर्थन देते हुए नगर में भाजपा की सरकार बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा और पामगढ़ में भी अपने भाजपा के प्रत्याशी को जीत हासिल होगी।

प्रियंका अमर टंडन ने बताया की जनता में अगर मुझे अपना नेता चुनकर लाती है। तो नगर में विकास की गंगा बहा दी जायेगी। पामगढ़ के सभी मूलभूत समस्या को ध्यान में रखते हुए उसका निराकरण किया जाएगा। पानी, रोड, नाली,और शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करना ही पहली प्रथमिकता रहेगी इसके अलावा सरकार की समुचित योजनाओं का लाभ नगर की जनता को दिलाना ही मेरा परम कर्तव्य रहेगा। साथ ही नगर की मांगों पर विशेष ध्यान देकर विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे जिससे नगर में सभी ओर चहुमुखी विकास देखने को मिलेगा। यही वजह है की नगर की जनता का समर्थन मुझे मिल रहा है। उन्होंने नगर की जनता से अपील हैं की आने वाले 11 तारीख को उनके पक्ष में मतदान अवश्य करे। अब देखना यह है की आने वाले 11 फरवरी को जनता मतदान किसे करती है और किसे अपना अध्यक्ष चुनती है यह तो 15 तारीख को स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!