
महेंद्र सिंह राय पचपेड़ी – मल्हार मण्डल के पचपेड़ी विश्राम गृह मे भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मुख्य अतिथि के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। डॉक्टर बांधी ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा में 30 मार्च को आगमन होने जा रहा है।
जिसको लेकर मल्हार मण्डल एवं लोहसी मण्डल की संयुक्त बैठक किया गया। प्रत्येक बूथों से भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी कार्यक्रम मे पहुंचेंगे,उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता संगठन की शक्ति और कार्यकर्ता की समर्पण कि भाजपा की पूंजी है। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनिस्थर पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचार धारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। बांधी जी के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।
रंजीत सिंह ने कहा मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष का बडा दायित्व सौपा है, तो यह मेरे लिए गर्व की बात है कहते हुऐ भाजपा की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है, भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। हमें पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों पर चलना है।
बैठक के दौरान लोहर्सी मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू ने अपने विचार व्यक्त किये और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।उक्त कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, द्वारिका प्रसाद टंडन, (सरपंच ) रोहित कश्यप सुशील चौबे, भूषण मधुकर, शंकर गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र राय, राजकुमार वर्मा, धनेश्वर कैवर्त (नगर, पंचायत अध्यक्ष) कमलेश सिंह, अरविंद साहू , मिस्टर इंडिया चंद्रप्रकाश दिनकर ( सरपंच) पूरनसिंह हेमलाल साहू धनेश साहू (सरपंच)पार्टी के सभी कार्यकर्ताएवम जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।