छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ की हुई बैठक, 2 मई को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा..

पामगढ़। सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को पामगढ़ के विद्या निकेतन स्कूल में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसमें दिनांक २ मई को भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाए जाने के तैयारियों के संबंध में योजना बनाई गई।

सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि ‘समाज के प्रमुख जनों ने यह निर्णय लिया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पामगढ़ में अक्षय तृतीया यानी 2 मई को भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आस-पास के सभी विप्र बन्धु गण हजारों की संख्या में शामिल होंगे, इसके साथ ही शोभायात्रा में हमें सभी वर्गों का आपसी सहयोग भी प्राप्त होता है।’ इस संबंध में अभी और आगामी बैठकें होंगी।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 10, 75 वर्ष से ऊपर के वृद्ध विप्र का सम्मान किया जायेगा और 10-12  भगवाताचार्य विप्रो का सम्मान किया जायेगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, समाज के वरिष्ठ दुर्गेश्वर तिवारी, मणिशंकर गौरहा, श्याम बिहारी तिवारी, पालेश्वर शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, अवध बिहारी तिवारी, कोमल ब्रम्हभट्ट, अटल बिहारी तिवारी, संजीव शर्मा, लीलाम्बर पाण्डेय, योगेश उपाध्याय, चंद्रमोहन तिवारी, चितेश शर्मा, दयाशंकर शर्मा, संजय मिश्रा, विमलेश पाण्डेय , संजय तिवारी, अभिषेक दुबे, साकेत मिश्रा, मोरध्वज दीक्षित, अलिंदी दुबे, भोले शंकर दुबे, अतुल्य प्रकाश तिवारी,सुधीर दूबे, जयप्रकाश दूबे, नारायण दूबे, पुलकित शर्मा, श्रीहरि तिवारी, राहुल पाण्डेय, रूपेश पाण्डेय, गौरव तिवारी, आदर्श पाण्डेय, मेहुल पाण्डेय, शुशांक शर्मा एवं मातृ शक्ति में रश्मि पाण्डेय, कुसुम तिवारी, सीता तिवारी, कमला तिवारी, आस्था तिवारी, लक्ष्मी मिश्रा, रानी रिछारिया, सोनम तिवारी एवं सर्व ब्राह्मण संगठन पामगढ़ क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!