क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

बड़ी कार्रवाई : युकां जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत चार निष्कासित.. अनुशासनहीनता व पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप..

बिलासपुर :- आपस में मारपीट, अनुशासनहीनता, पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जय किशन राजू यादव, उपाध्यक्ष नितेश सिंह, मस्तूरी उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत व अध्यक्ष सुनील साहू को संगठन से निष्कासित कर दिया है।

बता दे कि 2 जून की रात रामा मेग्नटो मॉल के सामने युवा कांग्रेस के दो गुटों में हिंसक संघर्ष हुआ। इस मामले में युवा कांग्रेस के मस्तूरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत घायल हो गये। इस घटना के बाद इन गुटों ने इस लड़ाई को जातिगत लड़ाई में बदलने माहौल बनाया और इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस विवाद को युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया व प्रकरण में शामिल मस्तूरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत, बिलासपुर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय किशन राजू यादव, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, बिल्हा क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित कर दिया गया है।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी : आकाश शर्मा

संबंधित प्रकरण पर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं जायेगी। हमारा संगठन युवा वर्ग व जन सामान्य की सेवा के लिए है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई निश्चित है।

एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन कार्रवाई से नहीं बचा पाए..

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच में चल रहा यह विवाद धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा था। पर्दे के पीछे विवाद करने वालों का थिंकटैंक बने कुछ नेता भी मामले पर काफी सक्रिय थे। यही कारण था कि दो गुटों के बीच हुई आपसी लड़ाई जातिगत विवाद का रूप लेते जा रही थी। यह विवाद और बड़ा रूप ले इससे पहले ही संगठन ने प्रकरण की जांच कराई व दोषी पाए गए पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इस बीच पर्दे के पीछे के नेताओं ने अपने समर्थकों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें पूरी सफलता नहीं मिल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!