
रायपुर, 20 सितम्बर 2025। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पार्षद निधि एवं महापौर/अध्यक्ष निधि मदों में वितरित की गई है। विभाग ने दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत अग्रिम राशि के रूप में यह आबंटन किया है।
पार्षद निधि वितरण विवरण 14 नगर निगमों को – ₹21 करोड़ 96 लाख 54 नगर पालिकाओं को – ₹23 करोड़ 37 लाख 75 हजार 120 नगर पंचायतों को – ₹27 करोड़ कुल पार्षद निधि – ₹72 करोड़ 33 लाख 75 हजार महापौर/अध्यक्ष निधि वितरण विवरण 14 नगर निगमों को – ₹10 करोड़ 12 लाख 50 हजार 54 नगर पालिकाओं को – ₹10 करोड़ 50 लाख 120 नगर पंचायतों को – ₹10 करोड़ 1 लाख 25 हजार कुल महापौर/अध्यक्ष निधि – ₹30 करोड़ 63 लाख 75 हजार इस राशि से नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, जनहित से जुड़े कार्यों तथा पार्षदों एवं महापौर/अध्यक्षों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई राशि का उपयोग समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।




