
खरौद, 24 अगस्त 2025। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली की अमृत मित्र योजना अंतर्गत वुमन फॉर ट्री अभियान (मिशन अमृत 2.0) के तहत नगर पंचायत खरौद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में देवरी मोड़ के समीप लक्ष्मणेश्वर गौशाला (गौठान) में 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलाब सिंह चंदेल (पूर्व जिला अध्यक्ष) उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोविंद यादव ने की, वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, एसडीएम पामगढ़ देवेंद्र चौधरी, तहसीलदार पामगढ़ महेंद्र लहरे, तहसीलदार राहौद चंद्रवंशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुवोध शुक्ला एवं मुरारी यादव मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि अंबेश जांगड़े ने आम के पौधे का रोपण कर शुभारंभ किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ माँ के नाम” तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार के अंतर्गत रजत जयंती वर्ष में यह अभियान प्रकृति संरक्षण और मातृत्व का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु संकट से निपटने के लिए पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य है।
इस अभियान के तहत पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी माँ शबरी महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। प्रत्येक महिला सदस्य 100 पौधों की देखरेख करेगी। पौधों की जियो-टैगिंग की जाएगी और देखभाल की पुष्टि पर समूह को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का भी माध्यम है। यह नारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल नारा नहीं बल्कि एक संकल्प और जिम्मेदारी है।
पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अध्यक्ष गोविंद यादव ने बताया कि नगर पंचायत का लक्ष्य अगले चरणों में 10,000 वृक्षारोपण का है, जिससे खरौद को ग्रीन सिटी और टेंपल सिटी के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, महामंत्री उत्तम सोनी, सनत साहू, शरद चंद्र शर्मा, बसंत यादव, राजेश यादव, चंद्रवती सोनी, नंदलाल साहू, अशोक आदित्य, पुष्पराज त्रिपाठी, राहुल यादव, रितेश सिंह, शुभम यादव, प्रमोद सोनी, प्रखर यादव, गिरधर राठौर, उग्रसेन साहू, राजेंद्र आदित्य, नागेंद्र साहू, दीनदयाल यादव, चंद्रकांत यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्षदगण एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित रहीं।
वृक्षारोपण में आम, जामुन, आंवला, कोइराला, बहेड़ा, बेर, नीम, सीताफल, मूंगरा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
आयोजन का संचालन शरद चंद्र शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन एसडीएम देवेंद्र चौधरी ने किया।