छत्तीसगढ़सक्ती

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 95.6 क्विटल धान की हुई खरीदी

सक्ति 20 नवम्बर 2025। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है । जिसके तहत समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 95.6 क्विटल धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 125 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केन्द्र देवरघटा (डभरा) में 48.8 क्वि., फगुरम में 40 किंव., देवरघटा (जैजैपुर) में 4 क्वि. एवं हसौद में 2.8 क्वि. धान का उपार्जन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!