छत्तीसगढ़पामगढ़

धान खरीदी का विधिवत शुभारम्भ : कसानों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मान

पामगढ़, 24 नवंबर 25। आज समिति भीलौनी, डोंगा कोहरौड़ एवं जेवरा धान खरीदी केंद्रों में किसानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा कांटा-बटखरा की विधिवत पूजा कर धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री संतोष लहरे, भीम बली नायक जी, समिति के प्राधिकृत श्री रोहणी पटेल, कौशल जोशी, चंदा राम कश्यप, दर्श राम पटेल, शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पर्यवेक्षक भागबली लहरे, संस्था प्रबंधक रथराम नारंगे, जीवन बर्मन, युगल किशोर, त्रिलोकी कांत, सरपंच प्रतिनिधि दुकालू राम, यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान गण उपस्थित रहे।

धान खरीदी के शुभारंभ से किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया और केंद्रों में खरीदी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!