छत्तीसगढ़बिलासपुरमस्तूरी

ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज का 85वाँ वार्षिक सम्मेलन मल्हार में भव्य रूप से संपन्न — भरत लाल यादव पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

मस्तूरी 14 फरवरी 2026। ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज का 85वाँ वार्षिक सम्मेलन मल्हार नगर में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन राजप्रमुख श्री तुमेश यादव एवं उपराजप्रमुख श्री हीरालाल अहीर के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

सम्मेलन के प्रारंभ में समाज के पूर्व देवान स्वर्गीय श्री गंगाप्रसाद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर सम्मेलन को समाजिक एकता, आपसी सद्भाव, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास को समर्पित बताया गया।

सम्मेलन के दौरान समाज के विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया। सफल युवा व्यवसायियों ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कर उपस्थित जनसमुदाय को प्रोत्साहित किया।

कोषाध्यक्ष श्री लकेश यादव द्वारा समाज के आय-व्यय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने संतोषजनक बताया।

इसके पश्चात प्रत्येक ग्राम से आमंत्रित राज पंचों एवं राजप्रमुख प्रतिनिधियों की समिति द्वारा नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए

नव-निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष – श्री भरत लाल यादव (मंगला), उपाध्यक्ष – श्री रंजीत यादव (डोमगांव), उपाध्यक्ष – श्री श्यामलाल यादव (गोबरी), देवान – श्री सोखन यादव (चिल्हाटी), सचिव – श्री रमेश यादव (जलसों), कोषाध्यक्ष – श्री लकेश यादव (कोसीर), सहसचिव – श्री शत्रुहन यादव (दर्राभांठा), सहसचिव – श्री दिलीप यादव (कटहा) सम्मेलन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए महासभा, राज पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, युवा मित्रमंडली, पंचगण तथा समस्त सामाजिक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!