छत्तीसगढ़महासमुंद

खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा: केबल टूटने से ट्रॉली गिरी, युवती की मौत 17-18 श्रद्धालु घायल, 6 की हालत गंभीर; जांच के आदेश

महासमुंद। जिले के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह रोप-वे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय ट्रॉली में सवार श्रद्धालु अचानक नीचे गिर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना में रायपुर निवासी एक युवती की मौत हो गई, जबकि 6 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुल 17 से 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने रोप-वे की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!