छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश

राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा 23 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय ने राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध अफीम की खेती की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, सचिव व कोटवार एवं नगरीय क्षेत्रों में पटवारी, नगर पालिका/पंचायत की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने राजस्व, पुलिस विभाग के साथ कृषि, उद्यानिकी और रेशम विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने तहसीलदार, पटवारी, पंचायत सचिव और कोटवारों को गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण कर संदिग्ध फसलों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से उन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए, नदी के किनारे, वन क्षेत्रों से लगे हुए हैं। संदिग्ध फसल मिलने पर तत्काल जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन और पुलिस को देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध अफीम या गांजा की खेती पाई जाती है, तो संबंधित पटवारी और ग्राम सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली सहित राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!