छत्तीसगढ़रायपुर

बड़ी खबर: 12वीं का हिंदी पेपर रद्द, अब 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

रायपुर, 23 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।

बताया जा रहा है कि 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में हिंदी प्रश्नपत्र (सेट ‘बी’) के लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने जांच शुरू करवाई, जिसमें साइबर थाना और सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज की गई।

23 मार्च को हुई परीक्षा समिति की बैठक में जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हिंदी पेपर को रद्द किया जाए।

अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे नई तिथि के अनुसार तैयारी करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!