छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

 घर-घर पहुंचा “गांव चलो अभियान” मुलमुला मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई सक्रियता

पामगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला में “गांव चलो अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली निकालकर गांव-गांव जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया और ग्रामीणों को जागरूक किया।

रैली के दौरान विशेष रूप से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से सीधे संपर्क कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि “गांव चलो अभियान” पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत प्रत्येक कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों से संवाद करे, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए प्रयास करे।

वहीं युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरेंद्र महिलांगे ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रह जाए। साथ ही, इस अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोशल मीडिया प्रभारी विवेक जोगी, नंदकिशोर सिंह, भोले शंकर थवाईत, मोहन कश्यप, भोला यादव, लक्ष्मी कश्यप, चंद्रभान रात्रे, गुनाराम टण्डन, प्रताप टण्डन, संजू टण्डन, सदाराम टण्डन, अनिल टण्डन, संजू जांगड़े, सत्यनारायण घृतलहरे, सत्यसागर अंचल, नीतीश टण्डन, राधेलाल रात्रे, सुदर्शन लहरे, जितेन्द्र जोगी, विक्रम जोगी, रवि महिलांगे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!