पामगढ़ नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ कमल खुंटे का इस्तीफा, बहुजन समाज पार्टी में मची हलचल

पामगढ़। बहुजन समाज पार्टी को पामगढ़ क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी द्वारा नियुक्त नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ कमल खुंटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थता जताई है और पार्टी नेतृत्व से उनका त्याग पत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
सिद्धार्थ कमल खुंटे लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे थे। उनके अचानक इस्तीफे से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह इस्तीफा आने वाले समय में पामगढ़ की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। वहीं, पार्टी संगठन के भीतर भी इस निर्णय को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बहुजन समाज पार्टी इस पद के लिए किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है और संगठन को किस तरह मजबूत करती है।




