छत्तीसगढ़पामगढ़

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, ससहा ग्राम में आयोजित हुआ गरिमामयी कार्यक्रम

पामगढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई 2026) के अवसर पर जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा में श्रमिकों के सम्मान में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया और उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत पामगढ़ के सभापति श्री जय कुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री उत्तरा साहू, पंच श्री देवेंद्र साहू, श्री रेवाराम घृतलहरे, श्री संदीप अग्रवाल, श्री द्रविड़ सिंह पैंकरा (पंच प्रतिनिधि), श्री आकाश रायसागर (पंच प्रतिनिधि), श्री परमेश्वर पैंकरा (पंच प्रतिनिधि), रोजगार सहायक श्री प्रेमचंद साहू एवं श्री अगरदास मानिकपुरी सहित समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रमिकों के परिश्रम और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!