सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन आदेश: अकलतरा शिक्षा विभाग की सराहनीय पहल

अकलतरा। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पेंशन प्रकरणों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंधियारी पाठ, अकलतरा के प्रधान पाठक श्री छेदीलाल शर्मा को उनके सेवानिवृत्ति दिवस 30 अप्रैल 2026 को ही पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किया गया।
श्री शर्मा ने 41 वर्ष 3 माह 8 दिन की लंबी एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री देवकांत द्विवेदी द्वारा उन्हें शाल-श्रीफल एवं आदेश की प्रति देकर सम्मानित किया गया।
श्री द्विवेदी ने बताया कि कार्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके समस्त आर्थिक अधिकार प्राप्त हो सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्री शर्मा के सभी स्वत्वों का भुगतान अधिकतम 5 दिनों के भीतर पूर्ण कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पेंशन शाखा प्रभारी मनोज यादव (सहायक ग्रेड-03) द्वारा गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करते हुए पिछले तीन माह में तीन शिक्षकों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही PPO/GPO जारी कराया गया है, जो विभाग की कार्यकुशलता का प्रमाण है।
इस अवसर पर स्वाती राठौर (ABO), रत्नमाला सिंह (ABO), अविनाश खंडेल (सहायक ग्रेड-02), सुधांशु बरेठ (सहायक ग्रेड-02), देवेंद्र देवांगन, रामीन बाई, उपेंद्र जांगड़े, उर्मिला टांडे एवं जहीर खान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




