छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़मुलमुला

भाजपा मण्डल मुलमुला की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती व बूथ सशक्तिकरण पर जोर

मुलमुला। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला के विभिन्न शक्तिकेन्द्रों की मासिक बैठक उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने कहा कि शक्तिकेन्द्र भाजपा संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही बूथ स्तर पर अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की सफल तैयारी हेतु रणनीति बनाई गई।

मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने की बात भी कही गई। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह एवं कार्यकर्ताओं के जोश से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!