छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नगर पंचायत बम्हनीडीह निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग

सायं 5 बजे तक 92.57 प्रतिशत हुआ मतदान

जांजगीर चांपा 01 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे निर्देशन में जिले के नगरीय निकाय नगर पंचायत बम्हनीडीह में आज मतदान शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया का सफल संचालन सुनिश्चित किया। एसडीएम चांपा श्री पवन कोसमा ने बताया सायं 5 बजे तक कुल 92.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान का 91.73 प्रतिशत एवं महिला मतदान का 93.45 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!