
राहोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर मेहंदी स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे भारत की पहचान विश्व मंच पर और अधिक मजबूत हुई है।
इस अवसर पर पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष लहरें, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, जिला मंत्री नूरेश्वरी श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य संतोषी रात्रे, मंडल प्रभारी समीर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदयाल पाटले, मंडल महामंत्री मनोहर शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, सुरेंद्र कश्यप एवं संतोषी साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला समन्वय सह संयोजक भीमबली नायक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री गंगाराम टंडन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी, पार्षद अमित कुमार अनंत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीमा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिरत राम कुर्मी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष पालेश सिंह राज, रोहणी पटेल, ओमप्रकाश राठौर, रामकुमार श्रीवास, संतोष तिवारी, दिलहरण साहू, दीपेंद्र खटकर, यशवंत केशी, वेद प्रकाश, दीपमालिका, दुर्गेश्वरी, कुंती देवी, अहिल्याबाई श्रीवास, पूजा साहू, महेंद्र कश्यप, मनोज रात्रे सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।




