छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस ने जप्त एवं राजसात वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न की

नीलामी प्रक्रिया में कुल 9,24,760/₹ की बोली प्राप्त हुई

आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में था वाहन जप्त

मोटर सायकल, ऑटो, चार पहिया, एक सायकल सहित कुल 65 वाहनों का किया गया नीलामी

जांजगीर चांपा। जिला जांजगीर-चांपा के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जप्त एवं राजसात किए गए कुल 64 वाहनों (01 साइकिल, 01 ऑटो, 58 मोटरसाइकिल एवं 04 चार पहिया वाहन) तथा 01 लॉट (कुल 10 मोटरसाइकिल) की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 17 जून 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 07 बोलीकर्ताओं ने अंतिम रूप से भाग लिया।

नीलामी से ₹9.24 लाख से अधिक की आय प्राप्त

संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता एवं गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई। निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए संपन्न हुई इस नीलामी में कुल ₹9,24,760 (नौ लाख चौबीस हजार सात सौ साठ रुपये) की बोली प्राप्त हुई। नीलामी के माध्यम से राजसात संपत्तियों का सफलतापूर्वक विक्रय कर राजस्व प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!