छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर ग्राम पंचायत ससहा में भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

ग्राम पंचायत ससहा, जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

पामगढ़ 21 जून 2026।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ससहा में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, मानसिक शांति को प्रोत्साहित करना तथा “निरोगी समाज” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री जय कुमार साहू (सभापति, जनपद पंचायत पामगढ़), श्रीमती कुसुम साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत ससहा), श्रीमती अंजली मधुकर (अधीक्षक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा), श्री लखेश्वर यादव (सचिव, ग्राम पंचायत ससहा), श्री उत्तरा साहू, श्री गजेंद्र साहू (पंच), श्री जयकिसन निषाद, श्री श्यामलाल कर्ष सहित विद्यालय की छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने, नियमित अभ्यास करने तथा एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!