छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

स्वामी आत्मानंद विद्यालय पामगढ़ में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन, मनोज घोष पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

पामगढ़, 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश दिनांक 12 जून 2026 के परिपालन में स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पामगढ़ में आज शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) का गठन किया गया।

समिति गठन हेतु पालकों की उपस्थिति में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए श्री मनोज घोष (पामगढ़) एवं श्री रामखिलावन देवांगन (राहौद) प्रत्याशी थे। मतदान में श्री मनोज घोष को पालकों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ तथा वे पुनः अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। श्री रामखिलावन देवांगन को एक मत प्राप्त हुआ।

बैठक में श्री जितेंद्र बर्मन को सर्वसम्मति से निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही विद्यालय की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के लिए 25 सदस्यों का गठन भी किया गया।

नवगठित समिति ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित पालकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!