
पामगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला की मासिक बैठक ग्राम नंदेली में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संतोष लहरे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे मजबूत और आधारभूत इकाई है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा जनसंपर्क गतिविधियों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों की समीक्षा कर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सतत संपर्क बनाए रखने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने का आग्रह किया गया।
बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरस पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखराम मधुकर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक भीमबली नायक, मण्डल महामंत्री कौशल जोशी एवं किरण कुम्भकार, मण्डल कोषाध्यक्ष धनजीत सिंह, मण्डल मंत्री प्रहलाद साहू, सविता पटेल, कुलदीप सिंह, प्रकाश राजपूत, नरेश पोर्ते, चंदाराम कश्यप, कोमल राजपूत, दिलीप कश्यप, राजकुमार वैष्णव, वंशराज सिंह, डामेश्वर टण्डन, बनवारी लाल धीवर, जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




