मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री बंशीलाल देवांगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
जांजगीर-चांपा, 29 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) में स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत स्व. श्री बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर इस कठिन घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन का 19 जून 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे पाँच पुत्रों एवं चार पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने मंझली तालाब पार स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री श्री मेघाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े,पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, श्री पवन साय, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक श्री निर्मल सिंहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्रीमती उमा राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अमर सुल्तानिया, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।




