छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं, कुल 46 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 30 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज जनदर्शन में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी श्री तिहारुराम द्वारा फौती दर्ज करवाने, ग्राम जावलपुर निवासी श्री तारकेश्वर तिवारी विवादित संपत्ति पर स्थगन दिलवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम चेऊडीह निवासी श्रीमती मंदाकिनी खुटे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित, ग्राम तनौद निवासी श्री रोहित कुमार पटेल द्वारा नामांकन, बटांकन एवं राजस्व अभिलेखों की जांच करवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के भाटापारा निवासी राजलक्ष्मी घृतलहरे द्वारा राजस्व रिकॉर्ड सुधरवाने, जांजगीर के भाटापारा निवासी श्री फिरनलाल सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!