छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष नागरिकों रखी अपनी मांग एवं समस्याएं

प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम तुलसी निवासी श्री बिसराम साहू द्वारा किसान किताब के संबंध में, तहसील नवागढ़ के ग्राम जगमहन्त निवासी श्री प्रमोद कुमार द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने, तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम खैजा निवासी श्री रोहित कुमार द्वारा डिजिटल विवाह प्रमाण के संबंध में, विकासखंड ग्राम कोटमीसोनार निवासी श्रीमती सुक्रिता कुर्रे द्वारा राशन कार्ड में मुखिया का नाम परिवर्तन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!