छत्तीसगढ़रायपुर

सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएँ

500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे, 176 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग केंद्र में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना।

सहयोग केंद्र में अपनी समस्याएँ रखने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुँचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से कुल 176 आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है तथा प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सहयोग केंद्र के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और उनके निराकरण की प्रक्रिया को गति देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!