छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

जांजगीर-चांपा, 06 अगस्त 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह के सेक्टर झरना अंतर्गत ग्राम दर्रीबंजर में आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में बताया गया कि जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही शिशु के संपूर्ण पोषण के लिए पर्याप्त होता है, जिससे शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है तथा विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। स्तनपान से माताओं को होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को वृक्षारोपण कर पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में कहा कि स्तनपान शिशु के स्वस्थ जीवन की नींव है और वृक्षारोपण हमारी धरती को हरा-भरा व सुरक्षित रखता है। दोनों ही स्वस्थ भविष्य, पोषण और जीवन के संरक्षण के प्रतीक हैं। एक शिशु को माँ का दूध संबल देता है, तो वहीं पौधे हमारी प्रकृति को जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!