
पामगढ़, 19 अगस्त 2026। तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम जेवरा निवासी श्रीमती रमाबाई, जो 16 अगस्त 2026 को ढाबाडीह टांगर एनीकट में बह गई थीं, उनका शव आज जिला बिलासपुर के थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन के पास लीलागर नदी के तट पर बरामद हुआ।
शव मिलने की सूचना पर राजस्व विभाग सहित थाना पचपेड़ी एवं पामगढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



